VISITORS

0 1 8 8 3 6

August 13, 2026 4:40 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

“हर घर तिरंगा अभियान” के तहत तिरंगा यात्रा सम्पन्न

दैनिक शब्द अग्नि/प्रकाश पटेल

खंडवा / हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत बुधवार को डाक विभाग द्वारा खंडवा के प्रधान डाकघर से घंटाघर तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान तथा देश की एकता और अखंडता के प्रति जागरूक किया गया।

तिरंगा यात्रा में डाक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्तिपूर्ण नारों के साथ तिरंगे के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इस अवसर पर अधीक्षक श्री डी एस चौहान, पोस्टमास्टर दीपक अग्रवाल सहित डाक विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर