VISITORS

0 1 8 8 1 9

August 12, 2026 10:31 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

आज शीतला सप्तमी पर महिलाएं रखेंगी व्रत

 • परिवार की खुशहाली के लिए होगा पूजन
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। होली के सातवें दिन मंगलवार को महिलाएं शीतला सप्तमी का व्रत रखेंगी। यह व्रत महिलाएं परिवार के स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए रखती हैं। इस अवसर पर शहर के शीतला माता मंदिर में महिलाएं पूजन के लिए एकत्रित होंगी। एक दिन पहले सोमवार को बने ठंडे भोजन का भोग माता को लगाया जाएगा। पूजन के लिए महिलाएं गांधी हॉल, कोठारी मार्केट, अन्नपूर्णा मंदिर, हरसिद्धि माता मंदिर, तिलक नगर स्थित शीतला माता मंदिर में जुटेंगी। इस अवसर पर ठंडे व्यंजनों का भोग लगाया जाता है। इसमें मीठे चावल, दही, गुड़, मीठे पुए, रबड़ी और बाजरे की रोटी प्रमुख है। इस दिन नीम के पत्ते से माता का अभिषेक भी किया जाता है। साथ ही पर्व की कथा भी सुनी जाती है। परिवार के सभी सदस्य ठंडा भोजन ग्रहण करते हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर