VISITORS

0 1 3 1 8 8

June 21, 2026 3:19 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 21, 2026 3:19 pm

सड़क चौड़ीकरण का नोटिस मिलते ही-चक्काजाम

नोटिस मिलते ही रहवासियों ने किया चक्काजाम, सात दिन का समय मिला, लोग बोले- परीक्षा चल रही है कम से कम एक माह का समय दें
शब्द अग्नि न्यूज़ । उज्जैन। सिंहस्थ मेले में आने वाली भारी भीड़ को देखते हुए उज्जैन में आंतरिक मार्गों के चौड़ीकरण का काम तेज कर दिया गया है। कोयला फाटक मार्ग से निजातपुरा, कंठाल तक और बियाबानी से तेलीवाड़ा तक सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हो चुका है।
शुक्रवार को तेलीवाड़ा से दानी गेट तक चौड़ीकरण के लिए नगर निगम की टीम ने मुनादी करवाई, जिसके बाद व्यापारियों और रहवासियों ने टंकी चौक के पास चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे चले चक्काजाम के चलते राहगीरों को परेशान होना पड़ा।

सात दिन में खाली करने के नोटिस पर नाराजगी निगम की ओर से नोटिस मिलने के बाद रहवासियों और व्यापारियों ने कहा कि सात दिन में घर और दुकान खाली करना संभव नहीं है और उन्हें कम से कम एक महीने का समय दिया जाए। विरोध के दौरान कांग्रेस पार्षद माया त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। पार्षद ने कहा कि केडी गेट, तेलीवाड़ा और कोयला फाटक मार्ग पहले से टूटे पड़े हैं और अभी तक ठीक नहीं हो पाए हैं। यदि अन्य मार्ग भी तोड़ दिए गए तो लोगों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित होगी, स्कूल बसों और व्यापार पर भी असर पड़ेगा।
त्योहार और परीक्षाओं का हवाला
व्यापारी मुजीब सुपारी ने बताया कि रमजान, महाशिवरात्रि और स्कूल परीक्षाएं सामने हैं, जबकि कई स्कूल बसें इसी मार्ग से गुजरती हैं। उन्होंने मांग की कि एक महीने बाद काम शुरू किया जाए, व्यापारी स्वेच्छा से सहयोग करेंगे। पार्षद अर्पित दुबे ने आरोप लगाया कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है और बिना समयसीमा तय किए सात दिन में खाली करने के नोटिस दे दिए गए हैं। उन्होंने काम की स्पष्ट समयसीमा तय करने की मांग की। नगर निगम द्वारा सिंहस्थ की तैयारियों के तहत शहर के कई प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण किया जा रहा है, लेकिन प्रभावित क्षेत्रों में विरोध के कारण मामला गरमा गया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर