VISITORS

0 1 1 3 0 4

June 12, 2026 12:27 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 12, 2026 12:27 am

“नारी सशक्तिकरण” विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम

महिलाएं रूढ़िवादी सोच से ऊपर उठकर अपनी पहचान स्वयं बनाएं : सविता प्रधान

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

सिंगरौली / “सफलता का वास्तविक सौंदर्य व्यक्ति की मेहनत, लगन और उपलब्धियों में निहित होता है। महिलाओं को समाज द्वारा बनाई गई रूढ़िवादी धारणाओं से ऊपर उठकर अपनी पहचान स्वयं गढ़नी चाहिए।” यह विचार नगर निगम आयुक्त, सिंगरौली , श्रीमती सविता प्रधान ने गुरुवार को नॉर्दर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) द्वारा सीईटीआई, सिंगरौली में आयोजित “नारी सशक्तिकरण” विषय पर आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में व्यक्त किए इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य निर्धारित करने और अपने जीवन के निर्णय स्वयं लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समाज द्वारा निर्धारित सीमाओं और रूढ़िवादी सोच से ऊपर उठकर अपनी पहचान स्वयं बनानी चाहिए। उन्होंने महिलाओं को अपने विचारों और सपनों के प्रति दृढ़ रहने की सलाह दी एवं समाज में प्रचलित रूढ़ियों को स्टीरियोटाइप बताते हुए महिलाओं से अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखने का आह्वान किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर