दैनिक शब्द अग्नि/प्रकाश पटेल
खंडवा /कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान खण्डवा के कार्यालय में हर घर तिरंगा कार्यक्रम कें अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। डायरेक्टर माधुरी शर्मा द्वारा बताया गया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के दिनांक 12 अगस्त से 15 अगस्त तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन संस्थान के शहरी एवं ग्रामीण केन्द्रो पर किया जावेगा।
इस रैली में संस्थान के पदाधिकारी, प्रशिक्षक एंव संस्थान के दर्जी एडवांस के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया गया। तिरंगा रैली में देश भक्ति के नारों के साथ लोगो को अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान के प्रति जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान के डायरेक्टर माधुरी शर्मा, सोनाली आर्य, भावना रूगंटा, बलराम सिकरवार, नजमा खान, आशीष शर्मा, साक्षी ठाकुर एवं दर्जी एडवांस के 20 प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए।
Author: Shabd Agni
.