VISITORS

0 1 8 1 6 2

August 2, 2026 3:34 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

श्योपुर : शहर में तिरंगा रैली 13 अगस्त को

नगरवासियो से उत्साह पूर्वक भाग लेने की अपील

दैनिक शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी 

श्योपुर, कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने नागरिको से अपील की है कि स्वाधीनता दिवस के पूर्व जिला मुख्यालय पर 13 अगस्त को आयोजित होने वाले तिरंगा रैली में उत्साहपूर्वक भाग ले। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व को पूरे जोश और उत्साह, उमंग के साथ मनाये।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वाधीनता दिवस के अवसर पर सभी लोग अपने-अपने घरो में राष्ट्रीय ध्वज फहराये, यह ध्वज हमारी अस्मिता, स्वाभीमान और राष्ट्रीयता का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और उत्साह के साथ गरिमापूर्ण तरीके से मनाये जाने के लिए वातावरण निर्माण हेतु 13 अगस्त को सुबह 8 बजे गांधी पार्क नगरपालिका भवन से तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है, यह रैली मैन चौराहा, टोडी गणेश बाजार, पुल दरवाजा, पटेल चौक, जयस्तभ चौक होते हुए गांधी पार्क पर समापन होगी। उन्होने सभी समाजो, सामाजिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, खिलाडियों, धर्मगुरूओं से अपील की है कि वे तिरंगा रैली के आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता करें। उन्होंने तिरंगा रैली को भव्य रूप से आयोजित करने में सभी से सहयोग एवं सहभागिता की अपील की है

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर