VISITORS

0 1 4 9 9 7

June 30, 2026 12:32 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 30, 2026 12:32 pm

3.20 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो गिरफ्तार

दो आरोपियों से 31.86 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर | क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 31.86 ग्राम एमडी ड्रग्स, एक दोपहिया वाहन और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जब्त की गई ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम मालवा रेडीमेड क्लस्टर के सामने लक्ष्मीबाई नगर मेन रोड पर पहुंची। यहां दो युवक सड़क किनारे संदिग्ध हालत में खड़े मिले। टीम को देखते ही दोनों घबरा गए, जिस पर उनकी घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम कमललाल मेघवाल निवासी झालावाड़ राजस्थान और नरेंद्रलाल मेघवाल निवासी झालावाड़ राजस्थान बताए । जब उनकी और दोपहिया वाहन की तलाशी ली गई तो गाड़ी की सीट के अंदर छिपाकर रखी गई 31.86 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर