VISITORS

0 1 4 8 3 0

June 28, 2026 12:16 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 12:16 pm

दो कार भिड़ीं, एक की मौत-7 घायल

शब्द अग्नि / इंदौर। उमरीखेड़ा में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां दो कारें आपस में टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई और मुंबई के दंपती सहित 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को एमवायएच भेजा गया है।
तेजाजी नगर टीआई देवेन्द्र मरकाम के मुताबिक, उज्जैन से ओंकारेश्वर जा रही कार और सनावद से इंदौर आ रही कार में टक्कर हो गई। हादसे में मुंबई निवासी निखिल कोठारी, उनकी पत्नी सलोनी, अमन पुत्र रशीद खान निवासी उज्जैन, ओमप्रकाश पुत्र आलोक चंद निवासी सनावद, चेतराम पुत्र बारेलाल निवासी सनावद, अरबाज निवासी सनावद और पवन निवासी सदरसर घायल हैं। वहीं भैयालाल (45 वर्ष) पुत्र लक्ष्मलाल निवासी सनावद की अस्पताल में मौत हो गई है।
सनावद से इंदौर आ रही कार में एक मरीज था। उसे इलाज के लिए इंदौर लाया जा रहा था। वहीं दूसरी कार उज्जैन से ओंकारेश्वर जा रही थी। यहां उज्जैन की कार के ड्राइवर को झपकी लग गई। वह सामने से आ रही कार से जा टकराया। सूचना के बाद तेजाजी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार के लोगों ने बताया कि इंदौर आ रही कार में ओमप्रकाश, चेतराम और मरीज भैयालाल सवार थे। भैयालाल को इंदौर इलाज के लिए लाया जा रहा था। हादसे में भैयालाल की मौत हो गई है। वहीं ओमप्रकाश को निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। चेतराम और भैयालाल आपस में रिश्तेदार हैं। मुंबई के दंपती ने बताया कि वह उज्जैन – ओंकारेश्वर में दर्शन करने आए थे। यहां पर उज्जैन में रविवार को रुके थे। टैक्सी किराए से ली थी और ओंकारेश्वर के लिए निकले थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया। दंपती मुंबई में ही जॉब करते हैं। वे मूल रूप से गुजरात के रहने वाले हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर