VISITORS

0 1 8 8 1 2

August 12, 2026 9:25 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

दो पुलिस अधिकारी केएफ रुस्तमजी अवार्ड से सम्मानित

थाना प्रभारी यादव को मिलेंगे 50 हजार रुपए नगद, सउनि देवड़ा को मिलेगी बारह बोर गन

शब्द अग्नि, धार। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने केएफ रुस्तमजी अवार्ड 2023-24 की घोषणा कर दी है। इसमें धार जिले के कुक्षी थाना प्रभारी राजेश यादव को विशिष्ट श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा। साथ ही साइबर शाखा में पदस्थ रहे सउनि भेरुसिंह देवड़ा को भी अति विशिष्ट  श्रेणी एक बारह बोर गन एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। थाना प्रभारी यादव को इस सम्मान के तहत 50 हजार रुपए की नकद पुरस्कार राशि और एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। सउनि देवड़ा साइबर क्राइम के प्रभारी के रुप में लंबे समय तक सेवाएं धार में दे चुके हैं, इस दौरान कई कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा। साथ ही साइबर क्राइम रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण नवाचार किए थे।
दरअसल केएफ रुस्तम जी पुरस्कार मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा उत्कृष्ट और अनुकरणीय पुलिस सेवा, प्रभावी नेतृत्व, नवाचार, कर्तव्यनिष्ठा और पुलिसिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है। थाना प्रभारी राजेश यादव अपने उत्कृष्ट प्रशासनिक कौशल, अनुशासित कार्यशैली, अपराध नियंत्रण में प्रभावी भूमिका, कानून व्यवस्था के संधारण और जनहित पुलिसिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने सेवाकाल में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और पुलिस विभाग की कार्यक्षमता को मजबूत करने में योगदान दिया है। यह उपलब्धि अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित करेगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर