VISITORS

0 1 8 8 2 9

August 13, 2026 1:49 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

इंदौर : कोचिंग के लिए निकले दो छात्र लापता

शब्द अग्नि न्यूज़ / इंदौर। हीरानगर क्षेत्र में कोचिंग जाने के लिए घर से निकले दो छात्र लापता हो गए। देर रात तक दोनों के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने एक-दूसरे से संपर्क किया। इसके बाद कोचिंग संस्थान से जानकारी ली गई, जहां पता चला कि बुधवार को दोनों छात्र कोचिंग भी नहीं पहुंचे थे। इस पर रात में थाने पहुंचकर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई। हीरानगर पुलिस के अनुसार, आयुष (15) और उसके दोस्त मोहित ( 12 ) के अपहरण के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। परिजनों ने बताया कि आयुष और मोहित बुधवार शाम करीब 5 बजे ईश्वर नगर स्थित कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन दोनों न तो कोचिंग पहुंचे और न ही रात तक घर लौटे। जब मोहित के परिजनों से संपर्क किया गया तो उन्होंने भी उसके घर नहीं पहुंचने की पुष्टि की। इसके बाद परिजनों की शंका के आधार पर पुलिस ने अपहरण का प्रकरण दर्ज किया। आयुष और मोहित दोनों स्कूल के दोस्त हैं और 10वीं कक्षा में अध्ययनरत हैं। पुलिस ने आसपास के जिलों में भी दोनों बच्चों की सूचना साझा कर तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुशील पटेल के अनुसार, दोनों की अंतिम मोबाइल लोकेशन इंदौर शहर की ही सामने आई है, जबकि फिलहाल उनके मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहे हैं। बच्चों की तलाश के लिए एक टीम गठित कर दी गई है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर