VISITORS

0 1 4 9 4 8

June 29, 2026 9:39 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 29, 2026 9:39 pm

उज्जैन : लड़की भगाई तो नग्न कर घुमाया

शब्द अग्नि न्यूज़ / उज्जैन। जिले में लड़की भगाने पर 16 वर्षीय लड़के को न केवल बेरहमी से पीटा गया, बल्कि उसे नंगा कर रस्सी से बांध दिया गया। फिर बाजार में करीब डेढ़ किलोमीटर तक घुमाया गया। घटना 15 जनवरी (गुरुवार) की है। इस अमानवीय कृत्य का वीडियो सामने आने के बाद पंवासा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। यह पूरी घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी बताई जा रही है। आरोपी पक्ष को शक था कि नाबालिग लड़का उनके परिवार की एक लड़की को भगा ले गया है। इसी बात का बदला लेने के लिए भीड़ ने कानून को अपने हाथ में ले लिया। नाबालिग को पकड़कर पहले एक जगह बंधक बनाया गया और फिर सरेआम उसके कपड़े उतारकर उसे अपमानित किया गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह नाबालिग को रस्सी से बांधकर सड़क पर घसीटा जा रहा है। इस दौरान सड़क पर सैकड़ों लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी आगे बढ़कर उसे बचाने की कोशिश नहीं की। लोग मूकदर्शक बनकर तमाशा देखते रहे और मोबाइल से वीडियो बनाते रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर