VISITORS

0 0 7 3 5 4

April 25, 2026 9:10 pm

+91 8878812345

Explore

Search

April 25, 2026 9:10 pm

उज्जैन,सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद

व्यापारी बोले- रोड चौड़ी हुई तो कारोबार बंद हो जाएगा रैली निकालकर विरोध जताया
शब्द अग्नि न्यूज़ । उज्जैन। गोपाल मंदिर से महाकाल चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण के.. टेंडर जारी होने के बाद व्यापारियों का विरोध शुरू हो गया है। रहवासी महासंघ के आह्वान पर गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, बर्तन बाजार, गुदरी बाजार एवं महाकाल चौराहा के व्यापारियों ने अपना व्यापार- व्यवसाय सोमवार को बंद रखा। व्यापारियों ने प्रशासन पर प्रस्तावित मनमाने चौड़ीकरण का विरोध कर वाहन रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
विरोध को लेकर व्यापारियों ने सोमवार को करीब 200 से अधिक दुकानें बंद रखकर प्रदर्शन किया। इस चैरान व्यापारियों ने पैदल मार्च चौराहा से गोपाल मंदिर से डीकरण का विरोध करते है एवं रहवासी महासंघ उज्जैन निकालकर प्रदर्शन किया फिर बाइक रैली से कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर चौड़ीकरण के विरोध में ज्ञापन सौंपा।
व्यापारी जितेश नीमा ने बताया कि सराफा एसोशिएशन, बर्तन बाजार और गुदरी बाजार एसोशिएशन ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध दर्ज कराया है। व्यापारियों का रोजगार प्रभावित नहीं हो, इसके लिए हमने अधिकारियों को बताया कि मात्र 15 फीट की गहराई वाली दुकानें हैं हमारी उसमें भी चौड़ीकरण होगा तो हम कहा जाएंगे। रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा, प्रशासन को वैकल्पिक मार्ग सौंदर्यकरण और ट्रैफिक सहित मार्ग में लगने वाले ठेले को हटाकर व्यवस्था बनानी चाहिए। यह है सड़क चौड़ीकरण की योजना गोपाल मंदिर से महाकाल मार्ग को 20 मीटर (यानि लगभग 65 फीट) चौड़ा बनाने की योजना एमआईसी (MIC) ने पास की है। जिसके मुताबिक पटनी बाजार, बर्तन बाजार, गुदरी बाजार एवं महाकाल चौराहा तक दोनों ओर 12-12 फीट तक के भवनों एवं दुकानों को तोड़ा जाएगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर