VISITORS

0 1 8 8 1 5

August 12, 2026 10:07 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

विभिन्न विभागों ने एक ही स्थान पर दीं सेवाएं

नगर पालिका मलाजखंड में जनकल्याण शिविर का हुआ आयोजन

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़

बालाघाट – जिले में मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के मध्य संचालित विशेष अभियान के तहत विकासखंड बिरसा अंतर्गत नगर पालिका परिषद मलाजखंड परिसर में 18 जून को जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मध्‍यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्‍य श्री भगत सिंह नेताम, नगर पालिका अध्‍यक्ष श्री मानसिंह मेरावी एवं नगर पालिका के पार्षदगण उपस्थित थे। शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना, लंबित आवेदनों एवं जन शिकायतों का त्वरित निराकरण करना तथा विभिन्न विभागीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना रहा। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैहर श्री अर्पित गुप्ता के निर्देशन में आयोजित इस शिविर का संचालन 11 जून, 13 जून एवं 18 जून 2026 को किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं, मांगों एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री दिनेश बाघमारे ने बताया कि शिविर में राजस्व, पशुपालन, मत्स्य, विद्युत, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पंचायत एवं सामाजिक न्याय, उद्यानिकी, कृषि, श्रम, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खाद्य, जनजातीय कार्य तथा वन विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने आमजन को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ प्राप्त आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया भी प्रारंभ की।जनकल्याण शिविर के माध्यम से नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने, समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने तथा विभागीय सेवाओं को जनसामान्य तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। प्रशासन ने आमजन से शासन की योजनाओं का लाभ लेने और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए ऐसे शिविरों में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर