4 डम्फर एवं ओव्हरलोड परिवहन 01 ट्रेक्टर ट्रॉली जप्त
शब्द अग्नि/डी एस चौहान
हरदा । कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशन में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की कार्यवाही लगातार जारी हैं। माह मई में कार्यवाही के दौरान खनि निरीक्षक श्री देवेन्द्रसिंह एवं खनिज अमला द्वारा आकस्मिक जांच के दौरान खेडीपुरा नाका, अजनाल नदी, गुप्तेश्वर मंदिर के पास हरदा, जिला हरदा में डम्पर क्रमांक एमपी47 जेडसी 9359 व एमपी 47 जेडसी 8959 अवैध खनिज बोल्डर का परिवहन करते हुये पाये गये। डम्फरों में बिना वैद्य अभिवहन पास (रॉयल्टी) होने से वाहन को चालक से जप्त कर पुलिस थाना सिविल लाईन हरदा में सुरक्षार्थ खड़े किये गये। इसी प्रकार ग्राम अबगांव खुर्द, छीपानेर रोड़ हरदा में डम्फर क्रमांक एमपी 09 एचएच 2541 अवैध खनिज मुरूम का परिवहन करते हुये हुये पाया गया एवं डम्फर क्रमाक एमपी 47 जेडबी 6727 अवैध खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुये पाया गया। इन डम्फरों में बिना वैद्य अभिवहन पास (रॉयल्टी) होने से वाहनों को, वाहन चालक से जप्त कर पुलिस थाना सिटी कोतवाली हरदा जिला हरदा में सुरक्षार्थ खडा किया गया है। इसके अलावा नयानगर अबगांव खुर्द छीपानेर रोड़ हरदा में ट्रेक्टर-ट्रॉली नं. एमपी 47 जेडएफ 7738 अवैध खनिज रेत का ओव्हर परिवहन करते हुये पाई गई। ट्रेक्टर-ट्रॉली को वाहन चालक से जप्त कर पुलिस थाना सिटी कोतवाली में सुरक्षार्थ खडा किया गया हैं।
इन डम्फरों एवं ट्रेक्टर की कार्यवाही के दौरान होमगार्ड सैनिक श्री हरिभजन, होमगार्ड सैनिक श्री ब्रजेश साहू एवं खनिज स्टाफ श्री अश्विनी चतुर्वेदी मौजूद रहें।
डम्परों एवं ट्रेक्टर का प्रकरण तैयार कर अपर कलेक्टर न्यायालय में प्रेषित किया जावेगा एवं डम्फरों एवं ट्रेक्टर पर मध्यप्रदेश खनिज अवैध खनन परिवहन तथा भंडारण का निवारण नियम 2022 के प्रावधान के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की जावेगी एवं अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण की कार्यवाही सतत् जारी रहेगी।
Author: Shabd Agni
.