VISITORS

0 1 8 8 1 5

August 12, 2026 10:11 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसला यात्री, वीडियो

उज्जैन स्टेशन पर खाने का सामान लेने उतरा था आरपीएफ जवान ने खींचकर बचाई जान
शब्द अग्नि न्यूज़ । उज्जैन रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे एक यात्री का पैर फिसल गया। वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने ही वाला था, तभी मौके पर मौजूद आरपीएफ जवान ने तुरंत खींचकर उसकी जान बचा ली। पूरी घटना स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
मामला गुरुवार शाम करीब 5:10 बजे का है। अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस (19489) उज्जैन स्टेशन पहुंची थी। इसी दौरान एक यात्री प्लेटफॉर्म पर उतरकर खाने-पीने का सामान लेने चला गया। कुछ ही देर में ट्रेन चलने लगी तो वह जल्दी-जल्दी वापस चढ़ने लगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर