दैनिक शब्द अग्नि/ प्रकाश पटेल
खंडवा / 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार खंडवा जिला मुख्यालय पर 21 जून को आयोजित होने वाले सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉक्टर कुंवर विजय शाह शामिल होंगे। इस अवसर पर अधिकतम संख्या में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भारत का नाम दर्ज कराने का लक्ष्य रखा गया है। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि इस ऐतिहासिक अभियान का हिस्सा बनें और अपना पंजीयन कराने हेतु टोल फ्री नंबर 18003157008 पर मिस्ड कॉल देकर भारत को विश्व पटल पर गौरवान्वित करने के इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। नागरिकों से 21 जून को अधिक से अधिक संख्या में योग कार्यक्रम में शामिल होने की अपील भी की गई है।
Author: Shabd Agni
.