VISITORS

0 0 8 7 0 8

June 2, 2026 11:58 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 2, 2026 11:58 pm

विनय माकोड़े ने जेईई में हासिल की एआईआर-1697 रैंक

शब्द अग्नि / बैतूल। शहर के प्रतिष्ठित पायल रेस्टोरेंट के संचालक संतोष माकोड़े के पुत्र विनय माकोड़े ने देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शामिल जेईई एडवांस्ड 2026 में शानदार सफलता प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 1697 हासिल की है। विनय की इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और शहरवासियों में खुशी का माहौल है।
17 वर्षीय विनय माकोड़े ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद जेईई की तैयारी बुरहानपुर स्थित मैक्रो विजन अकादमी के रेसिडेंशियल स्कूल में रहकर की। 17 मई 2026 को आयोजित जेईई एडवांस्ड परीक्षा में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर एआईआर-1697 प्राप्त की।
विनय के पिता संतोष माकोड़े एवं माता माया माकोड़े ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे कठोर परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। विनय ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और मैक्रो विजन अकादमी के शैक्षणिक वातावरण को दिया है।
विनय ने बताया कि उनका सपना देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में अध्ययन करना है। वे आईआईटी बॉम्बे अथवा आईआईटी रुड़की में प्रवेश लेकर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देना चाहते हैं।
विनय की इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उनकी सफलता बैतूल जिले के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर