VISITORS

0 0 7 4 3 5

May 14, 2026 3:47 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 14, 2026 3:47 am

इंदौर : लिस्ट चस्पा कर बकायादारों को चेतावनी

नगर निगम ने राजवाड़ा पर लगाई बकायादारों की लिस्ट पूर्व पार्षद समेत सभी को चेतावनी
इंदौर। नगर निगम का राजस्व अभियान तेज हो गया है। नगर निगम टीम ने शुक्रवार को बड़े बकायादारों की लिस्ट राजवाड़ा पर लगा दी। बकायादारों के नाम फ्लैक्स पर छपवाए और ये फ्लैक्स दिया। ये सभी राजवाड़ा पर नाम जोन 3 के बकायादारों के है। इसमें लगभग 60-65 नाम है।
जिन लोगों की लिस्ट नगर निगम ने सार्वजनिक की है, उन्होंने कई सालों से टैक्स जमा नहीं किया है कई बार नोटिस भी दिए, बावजूद इसके उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया और ना ही टैक्स की राशि जमा करवाई। जोन 3 के एआरओ अनिल निकम ने बताया कि, जोन 3 में 60 बड़े बकायादार है। जिन्हें बार-बार नोटिस दिए जा चुके है। इनके द्वारा अभी तक पेमेंट जमा नहीं किया गया है। नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव के निर्देशन में वार्ड 56, 57 और 58 में जितने बड़े बकायादार है उनके नामों की सूची को सार्वजनिक किया गया है। ताकि वे कल नेशनल लोक अदालत में आए और संपत्तिकर और जलकर के सरचार्ज में मिलने वाली छूट का फायदा उठाकर बकाया टैक्स भर सके। ये उन लोगों की लिस्ट है, जिन्होंने करीब 5 सालों से अपना संपत्तिकर जमा नहीं किया है। इसमें दो लोगों ने चेक दिए और कहां भी है कि हमारा नाम सार्वजनिक ना करें। हम टैक्स भरने को तैयार है। उन्होंने बताया कि पूर्व पार्षद अनवर कादरी और उसकी पत्नी जुलेखा बी का नाम भी लिस्ट में है। लिस्ट के मुताबिक 3 लाख 66 हजार 622 रुपए का टैक्स बकाया है। ये जानकारी भी सामने आई है कि उन्होंने निगम अधिकारियों से टैक्स जमा करने की बात कही है। वहीं जोन 3 के जोनल अधिकारी राज ठाकुर ने बताया कि 13 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन नगर निगम में हो रहा है। इसमें संपत्तिकर और जलकर के सरचार्ज में छूट दी जा रही है। आज जोन 3 के बड़े बकायादारों की लिस्ट सार्वजनिक की गई है। लगभग 1 लाख रुपए के ऊपर की राशि के बकायादार है, जिन्होंने काफी समय से टैक्स नहीं भरा है, तो नई मुहिम के रूप में ये सूची सार्वजनिक की गई है। ये सूची वर्ष के अनुसार लगाई है। अगर इनके द्वारा टैक्स की राशि जमा नहीं की जाती है तो आगामी समय में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर