VISITORS

0 1 4 5 5 3

June 27, 2026 6:19 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 27, 2026 6:19 am

नर्मदा जल सप्लाई शुरू होते ही घर घर पहुंचा पानी

विधायक रमेश मेंदोला के नेतृत्व में महापौर पुष्यमित्र भार्गव व पार्षद सोनाली परमार के मार्गदर्शन में चला जनसंपर्क अभियान

दैनिक शब्द अग्नि इंदौर  वार्ड क्षेत्र में नर्मदा जल सप्लाई शुरू होने के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने जनता के बीच पहुंचकर घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के दौरान रहवासी परिवारों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा संबंधित मुद्दों के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।

वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन

विधायक रमेश मेंदोला के नेतृत्व में महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं पार्षद सोनाली परमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस जनसंपर्क अभियान में क्षेत्र की जलापूर्ति, स्वच्छता, सड़क, ड्रेनेज एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया गया। नागरिकों ने अपनी समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखीं, जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जनता की सेवा पहली प्राथमिकता

अभियान के दौरान एडवोकेट विजय परमार ने कहा कि जनता की सेवा ही उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनका समाधान सुनिश्चित करना ही जनसेवा का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि “आपका सेवक आपके साथ” की भावना के साथ वार्ड के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

नर्मदा जल सप्लाई प्रारंभ होने से क्षेत्र के रहवासियों में खुशी का माहौल है। नागरिकों ने जनप्रतिनिधियों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर