VISITORS

0 0 9 1 4 2

June 4, 2026 2:57 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 4, 2026 2:57 am

सेंधवा : जोगवाड़ा रोड पर फिर जंगली जानवर का हमला,

बकरी का किया शिकार, रहवासियों में दहशत

शब्द अग्नि/ नौशाद अली

सेंधवा। शहर के जोगवाड़ा रोड क्षेत्र में एक बार फिर अज्ञात जंगली जानवर की मौजूदगी से लोगों में भय का माहौल बन गया है। बुधवारन सुबह क्षेत्र में एक पशुबाड़े में घुसकर अज्ञात जानवर ने एक बकरी का शिकार कर लिया। घटना के बाद स्थानीय रहवासी दहशत में हैं और वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार जोगवाड़ा रोड निवासी मुबारिक कुरैशी ने अपनी बकरी को रात में पशुबाड़े में बांध रखा था। बुधवार सुबह जब वे बाड़े में पहुंचे तो बकरी मृत अवस्था में पड़ी मिली। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि किसी जंगली जानवर ने बाड़े में घुसकर बकरी पर हमला किया और उसे मार डाला।

13 दिन पहले बुजुर्ग पर हुआ था जानलेवा हमला

गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में लगभग 13 दिन पूर्व एक बुजुर्ग व्यक्ति पर भी अज्ञात जंगली जानवर ने हमला कर दिया था। बताया जाता है कि बिजली गुल होने के कारण मुन्ना खान घर के बाहर सो रहे थे, तभी जानवर ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके चेहरे का गंभीर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था और उपचार के दौरान उनकी दर्दनाक मौत हो गई थी।

वन विभाग को दी गई सूचना
बकरी के शिकार की घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने तत्काल वन विभाग को दी। इससे पहले बुजुर्ग पर हुए हमले के बाद वन विभाग द्वारा क्षेत्र में पिंजरे लगाए गए थे, लेकिन अब तक संदिग्ध जानवर को पकड़ने में सफलता नहीं मिल सकी है।

रहवासियों ने की वन विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग

लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में भय और आक्रोश है। रहवासियों ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, अतिरिक्त पिंजरे लगाने तथा हिंसक जंगली जानवर को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में और भी गंभीर घटनाएं हो सकती हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर