VISITORS

0 1 4 7 9 9

June 28, 2026 12:51 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 12:51 am

गर्मी की शुरूआत के साथ पारे बड़ा रफ्तार पकड़ ली

शब्द अग्नि न्यूज़ /भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी धीरे-धीरे अपना रौद्र रूप दिखाने जा रही है। मार्च के पहले हफ्ते में ही सूरज के तेवर नजर आ रहे हैं। बुंदेलखंड के सागर में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस क्रॉस कर गया तो रतलाम में दिन सबसे गर्म हो रहा है। यहां 38.6C तापमान रहा है। जबकि पड़ोसी जिले मंदसौर मेंरात का तापमान तापमान 11.4 के साथ प्रदेश में सबसे कम रहा।आईएमडी से मिली जानकारी अनुसार देश के अन्य प्रदेशों की तरह एमपी में भी अब दिन और रात का तापमान तेजी से बढ़ेगा। मौसम शुष्क रहने से दूसरे पखवाड़े में ही पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार जा सकता है। हालांकि मौसमी उथल-पुथल के कारण बीच-बीच में बादलों की आवाजाही नजर आ सकती है, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। पारा सामान्य से अधिक रहेगा। खासतौर से मध्य भारत में दिन का तापमान सामान्य से 5C से अधिक रह सकता है। मार्च के चौथे दिन ही एमपी में पारा 39.5C को छू गया था, संभावना है कि अगले हफ्ते यह 40C से ऊपर जा सकता है। देश में इस साल शीतकालीन बारिश सामान्य से काफी कम रही है। मध्य भारत क्षेत्र में भी वर्षा सामान्य से काफी कम दर्ज की गई है। वर्षा की कमी के कारण भूमि में नमी घटने लगती है, जिससे तापमान बढ़ने की प्रवृत्ति तेज हो सकती है। मौसम विशेषज्ञ रिटायर्ड वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र नायक के अनुसार यदि मार्च अंत तक शुष्क मौसम बना रहता है और पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता कम रहती है, तो अप्रैल में प्रदेशके कुछ हिस्सों में लू (हीटवेव) की स्थिति बनने की संभावना भी जताई जा रही है। विशेष रूप से मालवा-निमाड़ और बुंदेलखंड क्षेत्र में लू का प्रभाव अपेक्षाकृत अधिक हो सकता है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर