VISITORS

0 0 9 8 6 7

June 8, 2026 4:15 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 8, 2026 4:15 am

सिंगरौली : घरेलू हिंसा में महिला ने की आत्महत्या,

 सिंगरौली में दहेज प्रताड़ना ने तबाह किया पूरा परिवार, 2 मासूम बच्चों के साथ महिला ने ली खुद की जान

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

सिंगरौली: दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा से परेशान महिला ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया, जिससे एकसाथ 3 जिंदगियां खत्म हो गई. महिला ने खुद के साथ 2 मासूम बच्चों की भी जीवनलीला समाप्त कर दी. मृतका के परिजन ने आरोप लगाया है कि दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा से परेशान होकर महिला ने अपने दोनों बच्चों के साथ आत्महत्या की है. वहीं, इस घटना के बाद पुलिस हर एंगल से मामले की जांच की बात कह रही है.

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई तीनों की मौत

कोतवाली थाना क्षेत्र के सिद्धिकला गांव में शनिवार दोपहर दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा से परेशान 24 वर्षीय प्रमिला वैश्य ने आत्महत्या कर ली. प्रमिला ने दोनों बच्चों, 1 साल के सबर कुमार वैश्य और 2 साल की तन्वी वैश्य के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया. परिजनों को सूचना मिली तो सभी को गंभीर हालात में अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान प्रमिला वैश्य और सबर कुमार की मौत हो गई. वहीं, तन्वी वैश्य का उपचाल चल रहा था, लेकिन रविवार को अस्पताल में उसकी भी मौत हो गई.

दहेज प्रताड़ना और मारपीट का आरोप
इस मामले में परिजन की ओर से दहेज प्रताड़ना और मारपीट के आरोप लगाए गए हैं. बताया जा रहा है कि महिला लंबे समय से घरेलू विवाद और प्रताड़ना से परेशान थी. जिसके चलते यह खौफनाक कदम उठाया. फिलहाल पुलिस इस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है.

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर