VISITORS

0 1 8 8 3 2

August 13, 2026 2:27 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

रंगपंचमी पर करंट लगने से महिला की मौत

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। चंदन नगर क्षेत्र में रंगपंचमी के दिन एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। घटना रामानंद नगर की है, जहां रविवार दोपहर करीब 3 बजे छाया भावसार (35) पत्नी चींटू भावसार को बाथरूम में पानी गर्म करते समय इलेक्ट्रिक हीटर लगाते हुए करंट लग गया। परिजन उन्हें तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार छाया भावसार रंगपंचमी पर परिवार और आसपास के लोगों के साथ रंग- गुलाल खेल रही थीं। इसके बाद वह नहाने के लिए बाथरूम में पानी गर्म करने के लिए इलेक्ट्रिक हीटर लगा रही थीं इसी दरान उन्हें तेज करंट लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। छाया की आवाज सुनकर बच्चे बाथरूम की ओर पहुंचे। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। छाया भावसार के परिवार में उनके दो बच्चे हैं। उनके पति चींटू भावसार इलेक्ट्रॉनिक की दुकान संचालित करते हैं। चंदन नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। एरोड्रम थाना क्षेत्र में शनिवार रात पैदल घर जा रहे ओकार (36) पुत्र मदनलाल अचानक सड़क पर गिर पड़े। उन्हें उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ओकार ज्वेलरी के बॉक्स बनाने का काम करता था। परिवार में उसका एक भाई कन्हैयालाल है। उसकी पत्नी से काफी समय पहले तलाक हो चुका था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर