VISITORS

0 1 4 8 0 7

June 28, 2026 4:24 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 4:24 am

राशन लेने गयी महिला को बस ने टक्कर मारी, मौत

शब्द अग्नि न्यूज़ / इंदौर। राऊ इलाके में मंगलवार दोपहर एक महिला को बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने बस को रोक लिया, लेकिन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
राऊ पुलिस के मुताबिक मृतिका का नाम विद्या, पति भागीरथ पाटीदार, निवासी राऊ है। पुलिस ने बताया कि विद्या अपने घर से राशन लेने कंट्रोल पर जा रही थी। थाने के आगे रास्ता पार करते समय उन्हें तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में विद्या की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। परिवार के लोगों ने बताया कि विद्या के परिवार में एक बहू और 15 साल का पोता है। विद्या के पति की करीब 12 साल पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। उनके इकलौते बेटे राकेश की भी कोरोना के दौरान मृत्यु हो गई थी । बहू निजी काम करके परिवार की देखभाल कर रही थी । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर