VISITORS

0 1 4 8 0 9

June 28, 2026 6:50 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 6:50 am

चार बच्चों के साथ घर से गायब हुई महिला

शब्द अग्नि / खंडवा | इंदौर की एक महिला बिना बताए अपने घर से चार बच्चों को लेकर ओंकारेश्वर घूमने आ गई। महिला तीन दिन से लापता है, रविवार को उसके दो बच्चों को मोरटक्का स्थित नर्मदा पुल पर देखा गया। कुछ देर पहले ही उन बच्चों ने मां और अपने भाई-बहनों के साथ एक होटल में भोजन किया था। लावारिस मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची और उन्हें चौकी लेकर आई। वहीं सोमवार को एक बच्चे का शव नदी में मिला। यह शव उसी महिला का है इसकी पुष्टी पुलिस ने की है। डेढ़ साल की लड़की और 6 साल के लड़के को देखकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई। उनके परिजन को ढूंढ़ना पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा था। इसी बीच पुलिस कांस्टेबल चेतनसिंह चौहान ने 6 साल के बच्चे से पूछा कि कहां रहते हो, किसके साथ आए थे। बच्चे ने बताया कि, वो इंदौर में रहते हैं और उनकी मां उन्हें लेकर आई थी। मां अपने साथ दो भाईयों को ले गई और हमें यही छोड़ गई। वो कहां गई है, यह हमें भी नहीं मालूम।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर