किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया
शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी
श्योपुर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में आज निषादराज भवन जिला पंचायत परिसर श्योपुर में प्राकृतिक खेती के संबंध में कार्यशाला आयोजित की गई है। कृषि विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला के दौरान पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य महावीर सिंह सिसौदिया एवं रामलखन नापाखेडली, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र जाट एवं अशोक गर्ग, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीरज जाट, जिला पंचायत कृषि स्थाई समिति के सभापति गिरधारी बैरवा, अध्यक्ष भारतीय किसान संघ नरेन्द्र चौधरी, दिनेश दुबोलिया, गौरीशंकर मीणा, कृषि वैज्ञानिक के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ कायम सिंह, डॉ लाखन सिंह गुर्जर, डॉ चन्द्रभान सिंह, उप संचालक कृषि जीके पचौरिया, उप संचालक उद्यानिकी सुश्री रिशिका त्रिपाठी, कृषि विकास अधिकारी अरूण कुमार शाक्य आदि उपस्थित थे। इसी क्रम में 20 जून को विकासखण्ड मुख्यालय कराहल पर प्रातः 10 बजे से कार्यशाला आयोजित होंगी। कार्यशाला में कृषि विशेषज्ञों एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा प्राकृतिक खेती के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी तथा डेमो प्रदर्शित किये जायेगे।
Author: Shabd Agni
.