VISITORS

0 1 8 1 6 2

August 2, 2026 3:34 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

पीडब्ल्यूडी क्वार्टर पर गिरा वर्षों पुराना गुरार का पेड़

बड़ा हादसा टला

शब्द अग्नि l राज ठाकुर बाड़ी .

रायसेन, बाड़ी – पुरानी तहसील के पास पीडब्ल्यूडी क्वार्टर में शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे वर्षों पुराना गुरार का विशाल पेड़ अचानक भरभराकर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से क्वार्टर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पास खड़ा बिजली का खंभा भी टूट गया। घटना के समय क्वार्टर में मौजूद पदम सिंह को मामूली चोटें आईं। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। प्रत्यक्षदर्शी भगवान सिंह गुर्जर ने बताया कि अचानक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी।

बाहर आकर देखा तो पेड़ जमीन पर गिर चुका था और टहनियों के बीच फंसे पदम सिंह बाहर निकल रहे थे। सूचना मिलते ही तहसीलदार दिनेश कुमार बरगले मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भिजवाया। स्थानीय लोगों के अनुसार पेड़ गिरने के समय सड़क से कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पेड़ गिरने से बिजली का खंभा टूट गया, जिससे कुछ समय के लिए क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही। घटना के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ हटाने की कार्रवाई शुरू की।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर