VISITORS

0 0 9 1 4 2

June 4, 2026 3:00 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 4, 2026 3:00 am

बैतूल : विश्वकर्मा मंदिर में हुआ योग प्रशिक्षण

ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर जारी
शब्द अग्नि / बैतूल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में बैतूल जिले में योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, भारत भारती जामठी द्वारा 100 दिवसीय निःशुल्क योग प्रशिक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है।
बुधवार 3 जून को महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. हिमांशु मालवीय, इंटरनी वैभव, मिर्जा मोनिस, यशस्वी एवं रुषिका तथा बैतूल की योग प्रशिक्षक मनीषा द्वारा बैतूल गंज स्थित विश्वकर्मा मंदिर में योग प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी भी दी गई।
आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं संचालनालय आयुष विभाग, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को योग का प्रशिक्षण देकर स्वास्थ्य लाभ के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
योग प्रशिक्षण अभियान को महाविद्यालय के अध्यक्ष गणेश मालवीय, कोषाध्यक्ष संतोष पाल एवं प्राचार्य डॉ. विजय माने के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। वहीं उपप्राचार्य डॉ. राजकुमार मिश्रा द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है, जिसके अनुसार जिलेभर में नियमित योग प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर