VISITORS

0 1 2 6 3 5

June 17, 2026 3:25 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 17, 2026 3:25 pm

इरफान शेख पत्रकार कल्याण परिषद के जिला सचिव नियुक्त

 पत्रकारिता के क्षेत्र में सटीक लेखनी एवं समर्पण से बनाई अपनी एक अलग पहचान

शब्द अग्नि / खरगोन। जिले के सक्रिय एवं युवा पत्रकार इरफान शेख को पत्रकार कल्याण परिषद, खरगोन का जिला सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से जिले के पत्रकारों, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।

पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय इरफान शेख ने निष्पक्ष एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी कार्यशैली, संगठन क्षमता एवं पत्रकार हितों के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवनियुक्त जिला सचिव इरफान शेख ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ हैं और उनके सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए परिषद सदैव प्रतिबद्ध रहेगी।

इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि इरफान शेख के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उनकी नियुक्ति पर जिले के अनेक पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

जिले के पत्रकारों ने कहा कि इरफान शेख की नियुक्ति पत्रकार एकता को मजबूत करने के साथ-साथ पत्रकार कल्याण परिषद की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर