VISITORS

0 1 4 8 3 0

June 28, 2026 12:19 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 12:19 pm

इंदौर द्वारकापुरी में युवक को दौड़ाकर मारे चाकू

शब्द अग्नि /इंदौर। द्वारकापुरी में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। दो बदमाशों ने नशा करने के लिए पैसे के लिए एक युवक को रोका और उससे रुपए मांगे। युवक ने इंकार किया तो आरोपियों ने दौड़ाते हुए उसे चाकू मार दिए। युवक रास्ते में गिर गया जिसके बाद उसे पड़ोसी ऑटो ड्रायवर ने देखा तो अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां आईसीयू में युवक का उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने सोमवार को दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला।
द्वारकापुरी पुलिस ने रविवार रात चेतन पुत्र जयदेव कतोरे के बयान के आधार पर शिवम पुत्र रामगोपाल मौर्य निवासी 60 फीट रोड और हर्ष उर्फ भय्यू पुत्र लोकेन्द्र भंवर के खिलाफ अवैध वसूली और चाकूबाजी के मामले में एफआईआर की है। चेतन ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि वह आयुर्वेदिक मेडिकल शॉप पर काम करता है। रात में वह दुकान से आने के बाद राम मंदिर पर दीपक लगाने पहुंचा। यहां से उत्कर्ष गार्डन के समाने से आ रहा था। रास्ते में शिवम ने उसे रोका और नशा करने के लिए रुपए मांगे। जब उसने इंकार किया तो हर्ष ने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उसने हर्ष को धक्का दिया और मौके से भागा। शिवम ने अपनी कमर से चाकू निकाला और चेतन के पैर पर मार दिया। दौड़ते हुए आरोपी ने एक के ऊपर एक और वार किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर