VISITORS

0 1 0 5 4 4

June 10, 2026 7:06 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 10, 2026 7:06 am

घर से पैदल निकले युवक की कार की टक्कर से मौत

शब्द अग्नि न्यूज़ / इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वह अपने घर से पैदल सब्जी लेने जा रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले में अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।
लसूड़िया पुलिस के अनुसार घटना ओमेक्स सिटी वन क्षेत्र की है। बुधवार शाम सीताराम जाटव (46) पुत्र तुलसीराम जाटव निवासी नार्थ मोहल्ला सड़क पार करते समय हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। काफी देर सड़क पर पड़ा रहा सीताराम हादसे के बाद सीताराम काफी देर तक सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा रहा। स्थानीय लोगों ने उसे एम्बुलेंस से एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सीताराम का घर घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर है। वह रोजाना की तरह पैदल ही मंडी की ओर सामान लेने निकले थे। सीताराम के परिवार में दो बेटे हैं, जबकि उनके माता-पिता और अन्य परिजन शिवपुरी में रहते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाली कार की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वाहन की पहचान होते ही आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर