VISITORS

0 1 4 5 4 2

June 27, 2026 3:47 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 27, 2026 3:47 am

खजराना : चाकूबाजी कर जानलेवा हमला घायल युवक की हालत गंभीर

घायल शानू ठेकेदार की हालत गंभीर, परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल 

दैनिक शब्द अग्नि इंदौर खजराना थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े एक युवक के साथ जान से मारने की नियत से चाकूबाजी की घटना हुई आरोपी ने युवक पर एक के बाद एक कई बार चाकू से किए जिस कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है  बताया जाता है कि घायल युवक शानू ठेकेदार एवं आरोपी आरिफ बरकाती के बीच किसी मामले को लेकर कहा सुनी हो गई थी जिसे लेकर विवाद की स्थिति बनी ओर आरोपी ने अचानक से चाकू से वार कर दिया हालांकि की आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया है

पुलिस कार्यवाही पर परिजनों का सवाल

खजराना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए शानू ठेकदार के परिवार का आरोप है कि पुलिस द्वारा आरोपी को वीआईपी टाइटमेंट दिया जा रहा है हालांकि आरोपी की पुष्टि नहीं हो पाई है घटना को लेकर जब वरिष्ठ अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमरिंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने घटना की जानकारी नहीं होना बताया आरोपी को वीआइपी ट्रीटमेंट देने के सवाल पर उन्होंने कहा विधिवत कार्यवाही की जाएगी किसी को भी अपराध करने की छूट नहीं है

पुलिस अपराधियों का निकालती है जुलूस

खजराना में पिछले दिनों कई अपराधियों का सार्वजनिक जुलूस पुलिस द्वारा निकाला गया है उक्त घटना के बाद आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है लोगो में चर्चा जारी है कि क्या पुलिस द्वारा उक्त आरोपी का भी सार्वजिक जुलूस निकाला जाएगा यह सवाल बना हुआ है हालांकि पूर्व में छुटपुट घटनाओं के बाद  पुलिस द्वारा अपराधियों का सार्वजनिक जुलूस निकाला गया था जिससे कि शांति व्यवस्था बनी रहे अब देखना यह होगा कि चाकूबाजी जैसी गंभीर घटना के आरोपी पर पुलिस मेहरबान होती है या फिर थाना क्षेत्र में घटित घटना पर कठोर कार्यवाही की जाएगी

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर