VISITORS

0 0 8 0 3 8

May 28, 2026 3:29 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 28, 2026 3:29 am

आपकी पुलिस आपके द्वार– जन चौपाल 

रीवा जोन में जन संवाद को सशक्त बनाने हेतु “जन चौपाल” का सफल आयोजन , पुलिस और जनता के बीच मजबूत संवाद—सिंगरौली में सफल जन चौपाल आयोजन”*

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी 

पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन, रीवा श्री गौरव राजपूत एवं पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र श्री हेमंत चौहान के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक श्री शियाज के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 26 मई 2026 को सायं 04:00 बजे से 06:00 बजे तक जिले के समस्त थाना एवं चौकी स्तर पर “जन चौपाल – आपकी पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य….

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस एवं आमजन के मध्य सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित एवं विधिसम्मत निराकरण करना रहा। जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में जन चौपाल आयोजित कर नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं एवं उनके निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई। कार्यक्रम के पूर्व व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने के फलस्वरूप बड़ी संख्या में नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए तथा अपनी समस्याएं, सुझाव एवं शिकायतें पुलिस प्रशासन के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक श्री शीयाज़ के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा हुए जन चौपाल कार्यक्रम में शामिल

थाना विंध्यनगर में आयोजित हुई चौपाल

पुलिस अधीक्षक श्री शियाज़ के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा द्वारा थाना विन्ध्यनगर क्षेत्र अंतर्गत गहिलगढ़ पश्चिम स्थित सुभासनी शासकीय स्कुल परिसर  में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में सहभागिता की गई। कार्यक्रम में उपस्थित आमजन को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि जन चौपाल का उद्देश्य पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास और संवाद को मजबूत करना है, जिससे आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। जनसंवाद के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा सड़क पर बने अव्यवस्थित ब्रेकर, तेज रफ्तार वाहन चालकों पर नियंत्रण, रात्रि गश्त बढ़ाने, अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही एवं क्षेत्र में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों के संबंध में समस्याएं रखी गईं। पुलिस अधीक्षक महोदय ने आश्वस्त किया कि प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही की जाएगी तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में होने वाली किसी भी संदिग्ध अथवा अवैध गतिविधि की सूचना पुलिस को निःसंकोच दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। साथ ही, कलेक्टर कार्यालय से संबंधित समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा तथा पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाएगा।

साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

जन चौपाल के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. द्वारा साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को लेकर आमजन को विशेष रूप से जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अज्ञात नंबरों से कॉल कर OTP मांगना, पैसे दोगुना करने का लालच देना, इनाम जीतने या राशि प्राप्त होने का झांसा देकर ठगी करने जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों को समझाते हुए कहा कि *जैसे कोई व्यक्ति अपने घर की चाबी किसी अनजान व्यक्ति को नहीं देता, उसी प्रकार OTP, बैंक डिटेल, ATM PIN एवं अन्य निजी जानकारी भी किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए।* उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति मुफ्त में लाभ नहीं देता, इसलिए किसी भी प्रकार के लालच, फर्जी कॉल एवं संदिग्ध लिंक से सतर्क रहना आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि QR कोड स्कैन करने, फर्जी लोन ऑफर एवं ऑनलाइन निवेश के नाम पर भी साइबर धोखाधड़ी की जा रही है। यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड होता है तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं एवं नजदीकी थाना में संपर्क करें। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी विन्ध्यनगर श्रीमती अर्चना द्विवेदी, उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक मनेन्द्र राणा, आरक्षक नितिन गौतम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

महत्वपूर्ण विषयों पर किया गया जन-जागरूकता संवाद

जन चौपाल के दौरान अपराध नियंत्रण, यातायात सुरक्षा, महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, नशा तस्करी रोकथाम, नशा मुक्ति एवं सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

अपराध संबंधी जानकारी

किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें।अपराध रोकना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।आपकी दी गई सूचना एवं पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

यातायात सुरक्षा

ट्रैफिक नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित जीवन अपनाएं।दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें।नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं।धीमी गति से चलें, सुरक्षित चलें एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखें।

महिला सुरक्षा हमारा संकल्प – सुरक्षित नारी, समृद्ध समाज

महिलाओं का सम्मान करें एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग दें।

छेड़छाड़, उत्पीड़न अथवा हिंसा की घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें। 📞 महिला हेल्पलाइन – 1091 🚨 आपातकालीन सेवा – 112

साइबर सुरक्षा सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से बचें। OTP, पासवर्ड एवं PIN किसी के साथ साझा न करें। सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी सार्वजनिक न करें। साइबर फ्रॉड की सूचना तत्काल 📞 1930 पर दें।

नशा तस्करी रोकथाम नशा मुक्ति एवं जागरूकता

नशा तस्करी समाज एवं युवाओं के भविष्य के लिए घातक है।नशा तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। स्वस्थ शरीर, खुशहाल परिवार एवं उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ें। आवश्यकता पड़ने पर नशा मुक्ति केंद्रों की सहायता लें। स्वयं जागरूक बनें एवं दूसरों को भी जागरूक करें।

पुलिस ने दिया आश्वासन

सिंगरौली पुलिस द्वारा आमजन को आश्वस्त किया गया कि जनता की समस्याओं के निराकरण एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु पुलिस सदैव तत्पर है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर