VISITORS

0 1 8 8 0 8

August 12, 2026 7:19 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

सरकार से से की पेड़ नहीं काटने की मांग

शब्द अग्नि /  इंदौर में मेट्रो स्टेशन के लिए काटे जाने वाले पेड़ों को बचाने के लिए रविवार को पुराने एसपी ऑफिस परिसर में जनहित पार्टी का कार्यक्रम हुआ। इसके कार्यकर्ताओं ने सपरिवार बच्चों सहित आकर परिसर के सभी पेड़ों की गिनती की और उनका पूरा पंचनामा बनाया। इसमें पेड़ों की प्रजाति, उनकी लंबाई, चौड़ाई का विवरण दर्ज किया गया। साथ ही नंबर लिखी हुई तख्तियां लगाई, जिस पर लिखा था ‘मैं तुम्हें जीवन देता हूं तुम मुझे ही काटोगे।’ इस दौरान कुल 217 पेड़ों की हुई। अभी भी कुछ पेड़ का पंचनामा रह गया है। यह पूरा पंचनामा बनाकर में कमिश्न को दिया जाएगा। साथ ही इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, कलेक्ट नगरीय प्रशासन मंत्री और को भी दी जाएगी। सरकार से यही मांग रखी जाएगी की किसी भी परिस्थिति में विकास के नाम पर शहर के मध्य में स्थित इन हरे पेड़ों को ना काटा जाए। कार्यकर्ताओं ने सरकार को संदेश दिया है कि शहर में बहुत हुआ पेड़ों का संहार, अब तो जनता पर रहम करो सरकार उन्होंने तख्तियां लेकर पेड़ों को बचाने का संदेश दिया। इस दौरान महिलाओं ने पेड़ों की पूजा की। उन्हें हार-फूल अर्पण कर उनके लंबे जीवन की कामना की। उनका मानना है कि सालों पुराने इन पेड़ों ने कई पीढ़ियों को जीवन दिया है। शहर के मध्य ये पेड़ आज भी शुद्ध प्राणवायु देते हैं। ऐसे में इन्हें काटा नहीं जाना चाहिए।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर