VISITORS

0 1 4 8 8 8

June 28, 2026 10:55 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 10:55 pm

 हरदा : मूंग खरीदी पर उठे सवाल उच्च स्तरीय जांच की मांग

फड़ व्यापारियों व वेयरहाउसों के विरुद्ध प्रेस क्लब अध्यक्ष ने दिया ज्ञापन

दैनिक शब्द अग्नि / हरदा  जिला प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष डी.एस. चौहान ने हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को ज्ञापन देकर जिले में समर्थन मूल्य पर हो रही मूंग खरीदी में कथित अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि फड़ व्यापारी गांव-गांव से मूंग खरीदकर विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से स्टॉक कर रहे हैं, जबकि मंडी में बाहरी बिलों के माध्यम से परिवहन दर्शाकर नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।

दिया ज्ञापन जॉच की मांग

ज्ञापन में सुल्तानपुर वेयरहाउस सहित कई खरीदी केंद्रों पर पंजीयन, खरीदी और भंडारण में गड़बड़ियों के आरोप लगाए गए हैं। साथ ही परिवहन में उपयोग किए गए वाहनों, बाहरी बिलों तथा टोल रिकॉर्ड की जांच की मांग भी की गई है।

डी.एस. चौहान ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ वेयरहाउस राजनीतिक संरक्षण में संचालित हो रहे हैं तथा महिला स्व-सहायता समूहों के नाम पर खरीदी केंद्र संचालित कर अनियमितताएं की जा रही हैं। उन्होंने गेहूं उपार्जन केंद्रों पर भी गुणवत्ता संबंधी गंभीर शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

जिलाध्यक्ष ने प्रशासन से पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि समर्थन मूल्य खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर