VISITORS

0 1 8 9 9 0

August 15, 2026 2:12 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

मोतियाबिंद के 16 मरीज निःशुल्क सर्जरी हेतु रेफर

दैनिक शब्द अग्नि/प्रकाश पटेल  खण्डवा / राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छैगांवमाखन में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर लगाकर मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया।खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण बिरला ने बताया कि नेत्र जांच शिविर में 58 लोगों की आँखों की जांच की गई, जिनमें से मोतियाबिंद के चिन्हित 16 मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए शंकरा आई सेंटर इंदौर भेजा गया है। डॉ. बिरला ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छैगांवमाखन में प्रति सोमवार, गुरुवार व शनिवार निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया जाता है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर