VISITORS

0 1 9 0 6 9

August 17, 2026 3:27 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

इंदौर : रहवासियों की जांच के लिए 22 टीम बनाई

शब्द अग्नि / इंदौर। स्वास्थ्य विभाग ने भगीरथपुरा के हर घर के रहवासियों की जांच के लिए 22 टीम बनाई है, जो घर-घर जाकर मरीजों की जांच करेगी। हर टीम में 5 स्वास्थ्यकर्मियों का स्टाफ है, जिसमें एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट, एक एमपीडब्लू मतलब मल्टी परपज वर्कर, एक आशा कार्यकर्ता और एक एएनएम यानी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ डाक्टर हसानी के अनुसार पूरे भागीरथपुरा में लगभग 14 गलियां हैं। यहां पर आंगनवाड़ी, संजीवनी क्लिनिक सहित 2 सरकारी अस्पताल हैं। यह दोनों अस्पताल 24 घण्टे के लिए खुले हैं। यहां पर निजी मेडिकल कॉलेज के एमडी डाक्टर्स की ड्यूटी लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की 22 टीम के सभी सदस्य हर गली के हर घर के सदस्य का परीक्षण कर रहे हैं। कल 2700 घरों का निरीक्षण किया है। क्लोरीन की 25 हजार गोलियां बांट रहे हैं, साथ में ओआरएस और जिंक की दवाइया घर-घर दी जा रही हैं। सरकारी अस्पताल में 2 डाक्टर, 4 नर्सिंग ऑफिसर अस्पतालों में रात में मौजूद हैं। वर्मा नर्सिंग होम को भी स्वास्थ्य विभाग अपने कर्मचारी और दवाइयां मुहैया करा रहा है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर