लंबे समय से फरार 3 वारंटी गिरफ्तार
शब्द अग्नि l राज ठाकुर बाड़ी .
बाड़ी।क्षेत्र में अपराधियों पर नकेल कसने और लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने दबिश देकर 2 स्थायी वारंट और 1 गिरफ्तारी वारंट पर फरार चल रहे कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि इन आरोपियों की काफी समय से तलाश की जा रही थी। मुखबिर से मिली सटीक सूचना और पुलिस टीम की सतत निगरानी के बाद इन्हें इनके घरों और संभावित ठिकानों से दबोचा गया। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई
Author: Shabd Agni
.