VISITORS

0 1 5 0 5 5

July 1, 2026 6:32 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 1, 2026 6:32 pm

35 लाख लोगों ने शुरू किए हिंदी में हस्ताक्षर

शब्द अग्नि न्यूज़ / इंदौर का मातृभाषा उन्नयन संस्थान हिंदी में हस्ताक्षर बदलो अभियान चला रहा है। इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन ने देश भर में एक नई भाषाई क्रांति का सूत्रपात किया है। इंदौर की पावन धरा से शुरू हुए इस प्रयास ने अब तक पैंतीस लाख से अधिक लोगों को अंग्रेजी या अन्य लिपियों का त्याग कर देवनागरी लिपि में हस्ताक्षर करने के लिए प्रेरित किया है। यह आंदोलन न केवल हिंदी भाषा के प्रति अनुराग बढ़ाने का कार्य कर रहा है, बल्कि राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक अस्मिता को भी सुदृढ़ कर रहा है।
संस्थान के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन अविचल ने इस अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हस्ताक्षर किसी भी व्यक्ति की मौलिक पहचान होते हैं। उन्होंने तर्क दिया कि अंग्रेजी में हस्ताक्षर करना औपनिवेशिक मानसिकता का प्रतीक है, जबकि देवनागरी लिपि में हस्ताक्षर करना हमारी अपनी संस्कृति और मातृभाषा के प्रति अटूट सम्मान का प्रदर्शन है। डॉ. जैन के अनुसार, यह मुहिम हिंदी को राजभाषा के औपचारिक दायरे से निकालकर राष्ट्रभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने का एक गंभीर स्वप्न है।
इस गौरवशाली अभियान की शुरुआत साल 2017 में मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा की गई थी। प्रख्यात भाषाविद और वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय डॉ. वेदप्रताप वैदिक के संरक्षण में इस पहल ने व्यापक सफलता प्राप्त की है। वर्तमान में देश भर के पंद्रह हजार से अधिक हिंदी योद्धा इस जनजागरण कार्य में समर्पित भाव से जुटे हुए हैं। यह कार्यकर्ता विभिन्न शहरों, विद्यालयों और महाविद्यालयों में जाकर लोगों को अपनी भाषा के प्रति जागरूक कर रहे हैं और उन्हें हस्ताक्षर बदलने का संकल्प दिला रहे हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर