VISITORS

0 0 7 7 0 9

May 18, 2026 9:45 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 18, 2026 9:45 am

इन्दौर : बेटी की ज़िन्दगी बचाने के लिए जद्दोजहद

मासूम अनिका की जिंदगी बचाने के लिए आर्थिक सहायता की अपील के साथ आज शाम खजराना जम जम से दरगाह तक निकलेगा जागरूकता मार्च 

इन्दौर के खजराना इलाके में आज शाम एक ऐसा भावनात्मक दृश्य देखने को मिलेगा जिसने पूरे शहर के दिलों को झकझोर दिया है। सिर्फ़ 2 साल की अनिका, जो SMA Type-2 जैसी गंभीर और दुर्लभ बीमारी से जूझ रही है, अपनी ज़िंदगी की जंग में मदद की अपील करने के लिए शाम 4 बजे ज़मज़म चौराहे से दरगाह तक मार्च करेगी। इस मार्च को लेकर पूरे खजराना में संवेदना और समर्थन का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खजराना सिर्फ़ एक बस्ती नहीं, बल्कि हर मुश्किल में एक-दूसरे का हाथ थामने वाला इलाक़ा है फिर चाहे कोरोना काल रहा हो या कोई और संकट

क्या है मामला?

अनिका की बीमारी का इलाज एक बेहद महंगा इंजेक्शन—ज़ोलगेन्स्मा—से संभव है, जिसकी कीमत लगभग 9 करोड़ रुपये है और जो विदेश से मंगाना होता है। इतना महंगा इलाज किसी भी सामान्य परिवार के लिए असंभव है, जिसके चलते अनिका के माता-पिता मदद की उम्मीद में आगे आए हैं। परिजनों ने बताया कि बीमारी बढ़ने पर बच्ची का शरीर धीरे-धीरे उसका साथ छोड़ने लगता है। ऐसे में यह इंजेक्शन उसकी ज़िंदगी को नई उम्मीद दे सकता है।

समर्थन की अपील

परिवार और स्थानीय समाजसेवियों ने लोगों से अपील की है कि वे इस मार्च में शामिल होकर अपनी संवेदना और सहयोग दें। छोटी-सी भी मदद इस बड़ी लड़ाई में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

खजराना की ओर उम्मीदें

खजराना की पहचान हमेशा से एकजुटता, मानवता और दिलदारी के लिए रही है। अब पूरा इलाक़ा एक बार फिर एक मासूम की जिंदगी बचाने के लिए एक साथ आने को तैयार दिख रहा है

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर