VISITORS

0 1 9 5 1 0

August 23, 2026 12:25 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

वाईरल होने के जुनून ने युवती को भेजा जेल

जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर रील बनाना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो के बाद युवती गिरफ्तार

तबरेज मंसूरी / इंदौर। सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाने का जुनून एक युवती को जेल की राह तक ले गया। लैंटर्न चौराहे की व्यस्त सड़क पर जेब्रा क्रॉसिंग के बीच लेटकर रील बनाना युवती को भारी पड़ गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और कार्रवाई करते हुए युवती को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो में युवती सड़क के बीच जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटी नजर आ रही थी। उसके इस कृत्य से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने साइबर जांच के जरिए युवती की पहचान खजराना निवासी प्रकृति राजेश गौर के रूप में की।

इसके बाद तुकोगंज थाने में पुलिसकर्मी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई और शनिवार को युवती को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए यातायात नियमों की अनदेखी करना न केवल गैरजिम्मेदाराना है, बल्कि इससे सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है।

पुलिस ने साफ किया है कि रील और शॉर्ट वीडियो के नाम पर सार्वजनिक स्थानों पर यातायात बाधित करने या खतरनाक हरकतें करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर