VISITORS

0 0 6 0 5 9

February 12, 2026 5:49 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 12, 2026 5:49 am

चार दिवसीय रणजीत हनुमान उत्सव शुरू

शब्द अग्नि /इंदौर। रणजीत हनुमान प्रभात फेरी 12 दिसंबर शुक्रवार को निकाली जाएगी। चार दिवसीय आयोजन की शुरुआत मंगलवार को ध्वजा पूजन के साथ हुई। यह पूजा मंदिर प्रशासक और कलेक्टर शिवम वर्मा ने की। इस अवसर पर 11 हजार ध्वजाओं का पूजन किया गया। जिन्हें बाद में प्रभातफेरी में भक्तों (मातृ शक्ति और पुरुषों) को दिया जाएगा।

पं. दीपेश व्यास ने बताया कि, ये ध्वजा 12 दिसंबर को निकलने वाली प्रभातफेरी में मातृ शक्तियों और पुरुषों के हाथों में रहेगी। इन ध्वजाओं के साथ मातृ शक्तियां और पुरुष प्रभातफेरी में शामिल होकर चलेंगे। पं. व्यास ने बताया कि यह प्रभात फेरी का 140वां वर्ष है।

कलेक्टर ने किया ध्वजा पूजन

चार दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन बुधवार को मंदिर परिसर को 51

हजार दीपों से रोशन किया जाएगा। इस दिन भजन संध्या होगी। तीसरे दिन

गुरुवार को विग्रहों का महाभिषेक और सवा लाख रक्षा सूत्रों का अभिमंत्रित कर भक्तों में वितरित किया जाएगा। इसके बाद शुक्रवार सुबह 5 बजे स्वर्ण रथ में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इस वर्ष किए जा रहे नवाचार में पहला मौका होगा जब दो नवीन विषयों पर भक्त झांकियों को निहार सकेंगे। इसमें पहली झांकी में माता अंजनी की गोद में बाल स्वरूप में हनुमान भक्तों को दर्शन देंगे। राम राज्य की कल्पना पर आधारित झांकी भी आकर्षण का केंद्र होगी। रणजीत बाबा के रथ को 500 सदस्य खीचेंगे। प्रभात फेरी का करीब 4 किमी लंबा यात्रा मार्ग रहेगा। प्रभातफेरी मंदिर परिसर से शुरू होकर द्रविड़ नगर चौराहे से महू नाका चौराहा । महू नाका चौराहे से दशहरा

मैदान होते हुए अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचेगी। अन्नपूर्णा मंदिर से यात्रा नरेंद्र तिवारी मार्ग होते हुए वापस मंदिर परिसर पर समाप्त होगी। पिछले साल यात्रा में करीब 5 लाख भक्त शामिल हुए थे। इस बार उम्मीद है कि 5 लाख से ज्यादा भक्त प्रभातफेरी में शामिल होंगे। मंदिर प्रबंधक नागेश्वर सिंह के अनुसार चार दिनी महोत्सव के लिए मंदिर र में दो मेटल डिटेक्टर मशीन लगाई जाएगी। इससे होकर ही हर भक्त को प्रवेश मिलेगा। प्रभातफेरी में भी सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से नजर रखी जाएगी। इस बार रागिनी मक्खर सहित कई कलाकारों की प्रस्तुति भी होगी। प्रभातफेरी से पहले युवाओं ने शांति मार्च निकालकर व्यवस्थाओं में सहयोग देने की अपील की।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर