VISITORS

0 1 9 9 2 8

August 28, 2026 11:56 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

इंदौर : एयर इंडिया की दिल्ली फ्लाइट भी रद्द

इंडिगो के बाद एयर इंडिया की दिल्ली फ्लाइट भी रद्द

शब्द अग्नि / इंदौर। देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट पर यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। पहले इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से लोग दूसरी एयरलाइंस का रुख कर रहे थे, लेकिन अब एयर इंडिया ने भी यात्रियों को झटका दे दिया। सोमवार सुबह दिल्ली- इंदौर-दिल्ली रूट की एयर इंडिया फ्लाइट को कई बार समय बदलने के बाद आखिरकार रद्द कर दिया गया। इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर विरोध भी जताया। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, एयर इंडिया की यह फ्लाइट सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली से इंदौर आती है और 8 बजे वापस दिल्ली जाती है। आज सुबह यात्रियों को पहले मैसेज मिला कि फ्लाइट 9 बजे जाएगी। इसके बाद 10 बजे और फिर 11 बजे का समय बताया गया। करीब 9 बजे अचानक मैसेज आया कि फ्लाइट रद्द कर दी गई है। उधर, इंडिगो की उड़ानों को लेकर राहत की खबर है। 1 दिसंबर से जारी उड़ान रद्द होने का सिलसिला अब थमता नजर आ रहा है। सोमवार को इंडिगो की सिर्फ दो उड़ानें रद्द हुईं। इनमें दिल्ली-इंदौर-दिल्ली की सुबह की एक फ्लाइट शामिल है। बाकी उड़ानों का संचालन सामान्य बताया गया है। उम्मीद की जा रही है कि अगले एक-दो दिनों में हालात पूरी तरह सामान्य हो जाएंगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर