VISITORS

0 1 9 8 5 5

August 27, 2026 9:33 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब जब्त

शब्द अग्नि / इंदौर। इंदौर जिले में शराब के अवैध क्रय-विक्रय, अवैध भण्डारण और अवैध परिवहन की रोकथाम के लिये कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि कंट्रोलर श्री देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर श्री मनोज अग्रवाल एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री धर्मेंद्र जोशी व श्री जहांगीर खान के नेतृत्व में वृत्त – बंबई बाजार में वृत – उप निरीक्षक मीरा सिंह की टीम के द्वारा शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौराने गस्त शंका के आधार पर एक दोपहिया वाहन TVS IQUBE ELECTRIC क्रमांक- MP09DC7683 को रोककर उसकी डिक्की की तलाशी लेने पर उसमें 100 पाव देशी मदिरा प्लेन परिवहन कर ले जाई जा रही जप्त कर आरोपी सतीश पिता बाबूलाल सोनकर निवास जगन्नाथ धर्मशाला के पास, छावनी इंदौर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर