VISITORS

0 1 9 8 4 6

August 27, 2026 4:33 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

स्टार एयर ने 31 जनवरी तक फ्लाइट निरस्त की

शब्द अग्नि /  इंदौर से महाराष्ट्र के गोंदिया और गुजरात के अहमदाबाद के लिए फ्लाइट शुरू करने वाली स्टार एयर ने 31 जनवरी तक इंदौर से अपनी चारों उड़ानों को निरस्त कर दिया है। कंपनी ने 31 जनवरी तक की सभी उड़ानों को अपनी वेबसाइट से भी हटा दिया है। इसके कारण जिन यात्रियों ने दिसंबर और जनवरी में इन रूट पर टिकट बुक की थी उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्टार एयर ने 16 सितंबर से ही इंदौर से गोंदिया और बेंगलुरु के लिए उड़ानों की शुरुआत की थी। बाद में कंपनी ने बेंगलुरु के बजाय अहमदाबाद के लिए फ्लाइट शुरू की। तय शेड्यूल के मुताबिक फ्लाइट शाम 5.30 बजे अहमदाबाद से इंदौर आकर 6.10 बजे गोंदिया जाती है। वहीं वापसी में रात 9 बजे गोंदिया से इंदौर आकर 9.30 बजे वापस अहमदाबाद जाती है। कंपनी शुरुआत से ही अकसर अपनी उड़ानों को निरस्त करती रही है। पिछले करीब एक सप्ताह से भी यह उड़ानें निरस्त हो रही थीं। अब कंपनी ने इन्हें 31 जनवरी तक निरस्त किए जाने की घोषणा कर दी है। कंपनी की अधिकृत वेबसाइट पर भी इंदौर से अहमदाबाद और गोंदिया के बीच 31 जनवरी तक सभी उड़ानों को हटा दिया गया है। इसके कारण पूर्व में इन उड़ानों में बुकिंग ले चुके यात्री परेशान हैं। कंपनी द्वारा सभी यात्रियों को टिकट की राशि रिफंड की जा रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर