VISITORS

0 0 7 1 6 5

March 30, 2026 8:56 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 30, 2026 8:56 am

भारत ने आठ विकेट से जीता तीसरा टी20

 श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से हासिल की अजेय बढ़त
शब्द अग्नि /तिरुवनंतपुरम। शेफाली वर्मा की नाबाद अर्धशतकीय पारी की मदद से भारत ने श्रीलंका को तीसरे टी20 मैच में आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली। इससे पहले हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम ने शुरुआती दोनों मुकाबलों में क्रमशः आठ और सात विकेट से हराया था। अब दोनों टीमें चौथे मुकाबले के लिए 28 दिसंबर को आमने-सामने होंगी।
शेफाली ने दिलाई जीत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम की शुरुआत झटके के साथ हुई कविषा दिलहारी ने उपकप्तान स्मृति मंधाना को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ एक रन बना सके। इसके बाद दिलहारी ने जेमिमा रोड्रिग्स को बोल्ड किया। वह सिर्फ नौ रन बना पाईं वहीं शेफाली वर्मा ने 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और वह 79 रन बनाकर नाबाद रहीं। इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर भी 21 रन बनाकर नाबाद रहीं। इस तरह भारत ने 13.2 ओवर में दो विकेट पर 115 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
रेणुका के चार विकेट, दीप्ति का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने शानदार वापसी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि दीप्ति शर्मा ने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इन दोनों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने शुक्रवार को खेले गए तीसरे मुकाबले में श्रीलंका को 7 विकेट पर 112 रन तक सीमित कर दिया।
दिसंबर 2024 के बाद अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय खेल रही रेणुका (4/21) ने नई गेंद से वही किया, जिसके लिए वह जानी जाती हैं। श्रीलंका के शीर्ष क्रम को झकझोरते हुए मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। वहीं, दीप्ति शर्मा (3/18) ने समय-समय पर अहम सफलताएं दिलाई और अपनी 151वीं टी20 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की मेगन शूट के साथ महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई।
सीरीज में बने रहने की कोशिश कर रही श्रीलंका को हसिनी परेरा ( 25 ) ने तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने रेणुका के पहले ओवर में दो चौकों की मदद से 12 रन बटोरे। परेरा ने संयम और आक्रामकता का अच्छा मिश्रण दिखाया और विकेटकीपर के ऊपर से स्कूप शॉट खेलकर भी बाउंड्री लगाई, जिससे कप्तान चामरी अटापट्टू (3) पर दबाव नहीं आने दिया।
हालांकि, भारत ने जल्द ही वापसी की। दीप्ति ने अटापट्ट को आउट कर पहला बड़ा झटका दिया, जब चार्ज करने की कोशिश में उनका शॉट टॉप एज होकर हरमनप्रीत कौर के हाथों में चला गया। इसके बाद रेणुका ने अपने दूसरे स्पेल में छठे ओवर में दो विकेट झटके। उन्होंने पहले अच्छी फॉर्म में चल रही हसिनी परेरा को आउट किया और फिर शानदार कैच एंड वॉल्ड के जरिए हर्षिता समरविक्रमा (2) को पवेलियन भेजा। इससे श्रीलंका का स्कोर 32/3 हो गया।
रेणुका ने 10वें ओवर में निलक्षिका सिल्वा को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत की पकड़ और मजबूत कर दी। कविषा दिलहारी (20) और हमेशा दुलानी ने 40 रन की साझेदारी कर श्रीलंका को संभालने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही टीम वापसी करती दिखी, दीप्ति ने दिलहारी को आउट कर अपने टी20 करियर का 150वां विकेट पूरा किया। इसके बाद रेणुका और दीप्ति ने नियमित अंतराल पर विकेट लेते हुए श्रीलंका को कभी लय में नहीं आने दिया और टीम को एक औसत से भी कम स्कोर पर रोक दिया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर