VISITORS

0 1 5 0 7 2

July 1, 2026 10:38 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 1, 2026 10:38 pm

उज्जैन में दो लोगों से 12 चाइनीज मांझा जब्त

आगर मालवा से बेचने के लिए आए थे, शांति पैलेस चौराहे पर पुलिस ने पकड़ा
उज्जैन। उज्जैन में चाइनीज मांझे से लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद लोग इसका उपयोग और क्रय-विक्रय करने से बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को नानाखेड़ा पुलिस ने प्रतिबंधित और घातक चाइनीज मांझा बेचते हुए एक आरोपी और एक नाबालिग को पकड़ा। उनके पास से 12 चकरी चाइनीज मांझा जब्त किया गया है।
नानाखेड़ा पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर शांति पैलेस चौराहा क्षेत्र में नानाखेड़ा स्टेडियम के सामने दो व्यक्ति पतंगबाजी के लिए प्रतिबंधित और घातक चाइनीज मांझा बेचने के उद्देश्य से प्लास्टिक का झोला लेकर खड़े दिखाई दिए। पुलिस बल ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के दो व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपी फरदीन खान, पिता फरीद खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी आगर मालवा और एक नाबालिग की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक प्लास्टिक के झोले में रखी 12 चकरी प्रतिबंधित चाइनीज धागा (घातक मांझा ) बरामद किया गया, जिन पर ( MONO KTC) कंपनी का नाम अंकित था। जब्त मांझे की अनुमानित कीमत लगभग 3,000 रुपए बताई गई है। दोनों आरोपियों ने बताया कि वे मांझा बेचने के लिए उज्जैन आए थे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर