VISITORS

0 1 9 6 3 5

August 25, 2026 12:38 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

इसरो का रॉकेट रास्ते से भटका, मिशन फेल

इसरो का पीएसएलवी-सी62 रॉकेट रास्ते से भटका, मिशन फेल

श्रीनगर। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) का साल 2026 का पहला मिशन ‘पीएसएलवी-सी62’ फेल हो गया है। रॉकेट 12 जनवरी को सुबह 10.18 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से 16 सैटेलाइट लेकर उड़ा था। इसरे चीफ डॉ. वी नारायणन ने कहा कि रॉकेट लॉन्चिंग के तीसरे चरण में गड़बड़ी आ गई, जिसके कारण वह रास्ता भटक गया। पिछले साल 18 मई को भी इसरो का पीएसएलवी- सी61 मिशन तकनीकी खराबी के कारण तीसरी स्टेज में ही फेल हुआ था। इस मिशन में ईओएस- 09 अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट को 524 किमी की सन-सिंक्रोनस पोलर ऑर्बिट में स्थापित किया जाना था।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर