VISITORS

0 0 7 4 4 5

May 15, 2026 3:27 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 3:27 pm

इंदौर : सेवा सप्ताह का हुआ सभापन

शब्द अग्नि न्यूज़ / इंदौर। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सेवा सप्ताह के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को युवा दिवस के रूप में मनाने का आदेश हुआ है। इसी कड़ी में शहर के शासकीय संस्कृत महाविद्यालय रामबाग में एनएसएस इकाई एनएसएस इकाई और स्वामी विवेकानंद केरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में युवा दिवस मनाया गया । सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डॉ. मिनाक्षी नागराज ने स्वामी विवेकानंद की फोटो पर माल्यार्पण कर अपने उद्बोधन में उनके स्वामी विवेकानंद से जुड़े प्रेरणास्पद घटनाओं पर प्रकाश डाला एवं प्रेरक विचारों से विद्यार्थियों का अवगत कराया। जिसमें स्वामी विवेकानंद के दिए सफलता के 10 सूत्रों के बारे में बताया। जिसमें प्रमुख लक्ष्य पर डटे रहो, कम करो, आलसस्य को त्यागो, चुनौतियों का सामना करो, अपने कार्य के प्रति सजग रहो, शक्तिशाली बनो, आत्मविश्वास बनाए रखो, गलतियों से सीखें, किसी को कष्ट ना दे, ऐसे कई सूत्रों से छात्रों को अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस प्रभारी डॉ. एम एल चौहान ने भी अपने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम प्रभारी डॉ. श्रृद्धा आशापुरे ने आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम का संचालन गोपाल दास बैरागी ने किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर