VISITORS

0 1 6 4 9 9

July 11, 2026 12:30 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 11, 2026 12:30 am

दमोह : 10 साल की मेहनत से हराभरा हुआ गोलोक धाम

शब्द अग्नि / अनुराग बजाज

दमोह। कभी बंजर और सूनी नजर आने वाली जमीन आज हरियाली से भरने लगी है। गोलोक धाम गुंजी में युवाओं की टोली पिछले 10 वर्षों से लगातार वृक्षारोपण अभियान चलाकर क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है। यहां लगाए गए पेड़ अब पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति प्रेम का उदाहरण बन चुके हैं।

गोलोक धाम के संरक्षक तुलसीराम तिवारी ने बताया कि वर्ष 2017 से यहां नियमित रूप से वृक्षारोपण किया जा रहा है। उद्देश्य इस स्थान को एक ऐसे हरित धाम के रूप में विकसित करना है, जहां लोग शुद्ध हवा और पेड़ों की छांव का आनंद ले सकें।

हर वर्ष बारिश के मौसम में आयोजित होने वाले अभियान में जिलेभर के लोग शामिल होते हैं। लोग अपने परिवार, पूर्वजों की स्मृति या जन्मदिन और वर्षगांठ जैसे अवसरों पर पौधारोपण कर इस अभियान को भावनात्मक जुड़ाव भी दे रहे हैं।

इस पहल में साधु-संत, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की सहभागिता रहती है। इसी क्रम में इस वर्ष के अभियान की शुरुआत हेमेंद्र असाटी (राजन), राष्ट्रीय प्रचार सचिव, युवा समिति (अखिल भारतीय असाटी वैश्य समाज महासभा) द्वारा कदम का पौधा लगाकर की गई।

गोलोक धाम अब केवल एक स्थान नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का जनअभियान बन चुका है। यहां लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और जीवन का संदेश दे रहा है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर